सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरी को गिरफ्तार-
हल्द्वानी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्ते खेल कर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास मौके से ₹40800/-रू0 बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों में नरसिंह ठाकुर पुत्र हरदेव सिंह निवासी तिकोनिया गुलाटी चिकन शॉप के पास उम्र 32 वर्ष, भास्कर पुत्र नंदा बल्लभ निवासी दबादूंगा कुमाऊनी कॉलोनी उम्र 28 वर्ष, नितिन पुत्र रमेश राम आर्य निवासी शक्ति फार्म बाजार थाना सितारगंज उम्र 19 वर्ष, सुनील कुमार पुत्र पूरन चंद निवासी धानाचुली थाना मुक्तेश्वर उम्र 36 वर्ष,
रेवाधर जोशी जोशी पुत्र मोहन चंद निवासी चंपावत उम्र 25 वर्ष व राजेश कुमार पुत्र मुरारी लाल निवासी मल्ली बमोरी बिठोरिया नंबर वन मुखानी उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।पुलिस द्वारा उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद