मंगलता सेरा की महिलाओं ने रोपाई में दिखाई एकता, धान रोपे
अल्मोड़ा। रीठागाड पट्टी के मंगलता सेरा में इन दिनों महिलाओं द्वारा धान की रोपाई की जा रही है। मंगलता गांव में महिलाओं द्वारा प्रतिवर्ष समूह के रूप में गांव के हर व्यक्ति की रोपाई व गुड़ाई की जाती रही है। प्रत्येक परिवार की महिलाएं एकत्रित होकर एक दूसरे के खेतों में रोपाई के दिनों में सहयोग करती हैं।

विदित हो कि इन्हीं महिलाओं के समूह ने विगत दिनों श्रमदान कर दो ढाई किलोमीटर गूल के लिए जैगन नदी में सेतु बनाकर पानी पहुंचाया था। रीठागाड़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष व समाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि ये महिलाएं रोपाई, गुड़ाई के अलावा अन्य गांव के सामूहिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करती रहती हैं। रोपाई के दौरान हेमा देवी, जानकी देवी, राधिका देवी, शान्ति देवी, प्रेमा देवी, कमला देवी, कलावती देवी, दिया देवी, किरन देवी, पार्वती देवी, नीमा देवी, रमा देवी के अलावा कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक