कोरोना संक्रमण काल में लोगों को अस्पतालों में बेड, प्लाज्मा, ब्लड आदि की दिक्कत न हो, इसके लिए नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक में कन्ट्रोल रूम स्थापित
हल्द्वानी – मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया कि कोरोना संक्रमणकाल में लोगों को अस्पतालों में बेड, प्लाज्मा, ब्लड आदि की दिक्कत न हो, इसके लिए नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। इतना ही नही, स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस नियुक्ति की गई है। जो रोजाना सात घंटे लोगो की काउंसलिंग भी करेंगे।
भण्डारी ने बताया कि इसमें अलग- अलग विभागों के छह कर्मचारियों को तीन शिफ्ट में आठ-आठ घंटे की डयूटी पर लगाया गया है। उन्होने कहा कि कन्ट्रोल के इन फोन नम्बरों 05946-283470,283433, 283448 पर सम्पर्क करने वाल लोगो को इन कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही है। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने यहां काउंसलर अनिल और हिमांशी की भी तैनात की है। जिन्हे रोजाना प्रातः 10 बजे से लेकर सांय 5 बजे तक फोन पर लोगो की काउंसलिंग करनी होगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल