सोमेश्वर में घी और अल्मोड़ा में दूध का सैंपल फेल खाद्य सुरक्षा विभाग ने भेजी नोटिस, देना होगा जवाब
अल्मोड़ा 23 जुलाई : खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर तहसील से लिया गया घी का सैंपल फेल पाया गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार बाजार में बिक रहे मिलावटी सामान पर नजर रखे हुए है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ महीनों पहले सोमेश्वर से एक कंपनी के घी और अल्मोड़ा बाजार से खुले दूध का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया था। इन सैंपलों की रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हो गई है। जिसमें सोमेश्वर से लिया गया घी मिलावटी व अल्मोड़ा से लिया खुले दूध का सैंपल अधोमानक पाया गया है। उन्होंने बताया कि घी बनाने वाली कंपनी और विक्रेता के अलावा दूध बेचने वाले दुकानदार को नोटिस भेजा गया है। एक महीने के अंदर दोबारा जांच ना कराए जाने और नोटिस का जवाब ना दिए जाने पर सभी के खिलाफ अपर जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में वाद दायर कर दिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



24 अक्टूबर को देहरादून में शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच, नैनीताल जिले के स्कूलों में सामूहिक अवकाश का ऐलान
भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देगा वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन -कागोशिमा के गवर्नर से हुई अहम मुलाकात
हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा CGHS वेलनेस सेंटर -भवन का नवीनीकरण पूरा
आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक
नैनीताल में पांच लोग जिला बदर -अवैध शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर कार्रवाई