UKnews-यूपीआई से खाते पर साइबर डाका-तीन झटकों में उड़ाए 83,999 रुपये
हल्द्वानी। साइबर ठगों ने रेलवे बाजार स्थित एक बैंक के खाताधारक को निशाना बनाकर यूपीआई के जरिए खाते से 83,999 रुपये पार कर दिए। 10 अक्टूबर को तीन अलग-अलग संदिग्ध लेनदेन के माध्यम से रकम निकाली गई। खाते से रकम गायब होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित के अनुसार, 10 अक्टूबर को उनके बैंक खाते से 30 हजार, 29 हजार और 24 हजार रुपये के तीन संदिग्ध लेनदेन हुए। इस तरह खाते से कुल 83 हजार 999 रुपये की निकासी हुई। पीड़ित को आशंका है कि साइबर धोखाधड़ी या अनधिकृत बैंकिंग गतिविधि के जरिए उनके खाते से रकम निकाली गई है।
पीड़ित ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर भी दर्ज कराई है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



आठ महीने बाद राजस्थान से गिरफ्तार हुआ नाबालिग के अपहरण का आरोपी -बालिका सकुशल बरामद
अल्मोड़ा के दशहरे में रावण परिवार का शक्ति प्रदर्शन -18 से बढ़कर 23 हुए पुतले, चार साल बाद लौटा अहिरावण