सड़क हादसे में एक कार गहरी खाई में गिर गई, एक व्यक्ति की दुखद मौत-
चमोली। बीती देर रात जूनीधार गोठिण्डा पार्था मोटर मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक कार गहरी खाई में गिर गई जिसमें एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से स्थानीय लोगों ने खाई से निकालकर सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया राजस्व उप निरीक्षक राजकुमार सिद्धवान ने बताया कि देर रात एक आल्टो कार यूके 11a 3508 थराली से गोठिण्डा जा रही थी जिसमें चालक सहित चार लोग सवार थे।
गोठिण्डा जूनियर हाई स्कूल से आगे कार को बैक करते समय कार असंतुलित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार हरीराम पुत्र उमेद राम उम्र 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई कार में सवार कुंदन राम पुत्र सोबनराम उम्र 40 वर्ष चंदन राम पुत्र सोबन राम उम्र 25 वर्ष निवासी जूनीधार एवं दिक्की राम पुत्र मखरू राम 52 वर्ष निवासी हरि नगर लिटाल गंभीर रूप से घायल हो गए सड़क दुर्घटना की आवाज सुनकर गोठिण्डा के ग्रामीण दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस और तहसील प्रशासन को सूचना दी सूचना पर तहसीलदार के साथ राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार के सहयोग से लोगों को थराली अस्पताल पहुंचाया जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल