एक साल पहले हुई कहासुनी की रंजिश में आरएफसी कर्मचारी को किया लहूलुहान
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक कैंटीन में दोस्त के साथ खाना खा रहे आरएफसी कर्मचारी पर उसी के गांव के युवक ने रॉड से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामला एक साल पहले दोनों युवकों के बीच हुई कहासुनी की रंजिश का सामने आ रहा है। दस दिन पहले हुई घटना में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। टीपीनगर चौकी क्षेत्र स्थित मानपुर पश्चिम निवासी विमला बोरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अप्रैल को उनका बेटा कन्हैया अपने दोस्त पंकज हरबोला के साथ रामपुर रोड स्थित कैंटीन में खाना खाने गया था। इसी बीच गांव का ही दूसरा युवक वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि जब कन्हैया ने युवक का विरोध किया तो आरोपी ने लोहे की रॉड से सिर पर हमलाकर लहूलुहान कर दिया। घायल युवक को आनन-फानन में एसटीएच ले जाया गया। जहां उसका उपचार हुआ। वहीं घायल के बहनोई जितेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कन्हैया कमलुवागांजा स्थित खाद्यापूर्ति गोदाम पर संविदा कर्मचारी है। एक साल पहले आरोपी युवक से उसी कैंटीन पर कन्हैया की लाइटर को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके चलते ही युवक ने मारपीट की। बताया कि 11 अप्रैल को टीपीनगर चौकी में तहरीर दी थी, लेकिन आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। चौकी प्रभारी को मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा
उत्तराखंड…अंकिता भंडारी हत्याकांड : दोषियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत -10 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
उत्तराखंड…कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप –युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे