उर्स पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मऊ-अजमेर-मऊ उर्स विशेष गाड़ी का होगा संचलन

खबर शेयर करें 👉

बरेली 20 जनवरी 2023। रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर में लगने वाले उर्स के अवसर पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उर्स यात्रियों की सुविधा हेतु 05105/05106 मऊ-अजमेर-मऊ उर्स विशेष गाड़ी का संचलन मऊ से 27 जनवरी, 2023 को तथा अजमेर से 30 जनवरी, 2023 को एक फेरे के लिये किया जायेगा। इस गाड़ी से यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड से बचाव के नियमों का पालन करना होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार


05105 मऊ-अजमेर उर्स विशेष गाड़ी 27 जनवरी, 2023 को मऊ से 20.30 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद से 20.52 बजे, आजमगढ़ से 22.00 बजे, खोरासन रोड से 22.37 बजे, शाहगंज से 23.30 बजे, दूसरे दिन बाराबंकी से 04.52 बजे, बादशाहनगर से 05.43 बजे, ऐशबाग से 06.20 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 08.35 बजे, कन्नौज से 09.42 बजे, फर्रूखाबाद से 11.10 बजे, कासगंज से 12.40 बजे, हाथरस सिटी से 13.34 बजे, मथुरा जं. से 14.50 बजे, अछनेरा से 16.05 बजे, भरतपुर से 16.40 बजे, बाँदीकुई से 19.05 बजे तथा जयपुर से 20.25 बजे छूटकर अजमेर 23.00 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 05106 अजमेर-मऊ उर्स विशेष गाड़ी 30 जनवरी, 2023 को अजमेर से 09.00 बजे प्रस्थान कर जयपुर से 11.10 बजे, बाँदीकुई से 13.10 बजे, भरतपुर से 14.07 बजे, अछनेरा से 14.55 बजे, मथुरा जं. 15.50 बजे, हाथरस सिटी से 16.32 बजे, कासगंज से 17.25 बजे, फर्रूखाबाद से 19.20 बजे, कन्नौज से 20.45 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 23.15 बजे दूसरे दिन ऐशबाग 001.30 बजे, बादशाहनगर से 01.55 बजे, बाराबंकी 02.32 बजे, शाहगंज से 08.10 बजे, खोरासन रोड से 08.45 बजे, आजमगढ़ 09.45 बजे तथा मुहम्मदाबाद से 10.30 बजे छूटकर मऊ 11.20 बजे पहुॅचेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार


इस गाड़ी में एस.एल.आर. डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेगे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119