महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता गोष्ठी में गौरा एप्स की दी जानकारी-
एसआर चंद्रा
भिकियासैंण। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में राष्ट्रीय सेवा योजना के त्वाधान में प्रभारी महिला सशक्तिकरण व महिला उत्पीड़न जागरूकता के अंतर्गत जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें महिला उत्पीड़न के बनाये गये विभिन्न कानूनों की जानकारियां दी गयी। इसके लिये जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पुलिस उपनिरीक्षक हेमा कार्की ने छात्राओं को महिलाओं के साथ हो रहे विभिन्न प्रकार की उतपीडन की जानकारी देते हुए सभी से निडर होकर जीने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड पुलिस द्वारा संचालित गौरा एप्प की जानकारी दी।इस एप्प के माध्यम से महिलाएं बिना डरे हुए किसी भी समय अपनी शिकायत पुलिस तक पंहुचा सकती हैं।उन्होने कहा पुलिस द्वारा महिला की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
इस एप्प के माध्यम से घटना की लाइव वीडियो व फोटो भी शेयर की जा सकती है। उन्होने अधिकारों के प्रति जागरूक होने पर जोर देते हुये कहा बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में आज देश का मान बढ़ा रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार व संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ रूपा यादव ने करते हुये सभी का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य, शैलेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, रूपा यादव, केतकी तारा पूनम , सुशील, गिरीश , रोहित व अरुण आदि रहे l
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी