गुलदार के हमले से घायल मासूम ने अस्पताल ले जाते तोड़ा दम
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में गुलदार ने रात में चार साल के मासूम बच्चे को हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। उपचार हेतु हल्द्वानी ले जाते वक्त बच्चे की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट के जाखनी गांव में घर के दुमंजिले में देहरी पर खड़े चार वर्षीय यश को गुलदार रात में झपट्टा मारकर उठा ले गया था। शोर सुनकर बाहर आए उसके पिता भगवान सिंह मेहता ने हिम्मत दिखाकर हल्ला करते हुए गुलदार के मुंह से अपने बेटे को छुड़ा लिया था। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसका जिला अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। गुलदार ने बच्चे की सांस नली को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया था। हालत में सुधार नहीं होने पर गुरुवार तड़के उसे रेफर किया गया। जाखनी के पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह भंडारी ने बताया दिन में करीब 2.10 बजे बाराकोट के समीप बच्चे ने दम तोड़ दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई