पुलिस अधीक्षक ने दिए लंबित विवेचनाओं को निस्तारण के निर्देश-
शिवेंद्र गोस्वामी।
बागेश्वर पुलिस अधीक्षक ने थानझिरौली थाने का पुलिस अधीक्षक अमितश्रीवास्तव, बागेश्वर द्धारा थाना झिरौली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, भोजनालय, बैरिक, आदि का मुआयना करते हुए थाना अभिलेखों (रोकड़ बही/अपराध रजिस्टर/विवेचना रजिस्टर/ड्यूटी रजिस्टर आदि), आपदा प्रबंधन के उपकरणों व थाने में मौजूद अस्लाह/कारतूसों का निरीक्षण किया गया। साथ ही महोदय द्वारा थाना अभिलेखों, आपदा उपकरणों का रखरखाव सही रखने एवं थाना भोजनालय, बैरिक व परिसर की सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से असलाह/कारतूसों की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवाई गयी।

अधीनस्थ सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी की गई, बताई गई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।इस दौरान थाने पर विवेचकों का ओ0आर0 लिया गया और लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाने में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारियों को गंभीरता से अपने कार्यों का निर्वहन करने, मादक पदार्थों का सेवन न करने, साफ सुधरी वर्दी पहनने तथा जनता से मित्रवत व्यवहार करने की हिदायत दी गई, अधीनस्थ सभीअधिकारियों/कर्मचारियों को वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराध के कारणों एवं इन अपराधों से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कोरोना संक्रमण के नये वैरियैन्ट ओमिक्रान से बचाव हेतु आम जनमानस को जागरूक करने के साथ साथ स्वयं भी उचित सावधानी बरतते हुए कोविड गाइड लाइन का पूर्णतः पालन करने हेतु बताया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी व अन्य अधि0 /कर्म0गण उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग