विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन 23 को
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से 23 मार्च को विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में होगा। गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष राम गोपाल ने बताया कि सम्मेलन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।
बताया कि इस दौरान कुंडली मिलान के लिए पंडित भी मौजूद रहेंगे। बताया कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से हर साल इस तरह का आयोजन किया जाता है, इससे वर्तमान की भागदौड़ भरी जिंगदी में विवाह योग्य युवक-युवतियों को अपना जीवन साथी चुनने में बड़ी सहुलियत मिलती है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, संरक्षक कृष्ण कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष नितिन जैन, लच्छु गुप्ता, विशाल गुप्ता, निकुंज गुप्ता, रमा गोयल, दिनेश सी गोयल आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



लालकुआं में कांग्रेस की टिकट पर शंकर जोशी का ‘100 प्रतिशत’ दावा -बोले- टिकट भी मेरा, जीत भी मेरी
मोतीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से हरीश की मौत -आज चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार
शादी के चार महीने बाद विवाहिता से मारपीट का आरोप -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती