जागेश्वर कांग्रेस प्रत्याशी कुंजवाल ने प्रचार प्रचार में झोंकी ताकत-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 9 फरवरी : जागेश्वर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार गोविंद सिंह कुंजवाल ने विधानसभा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया । भ्रमण के दौरान उन्होंने लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में जानकारी दी।
कुंजवाल ने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच सालों में प्रदेश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के अलावा और कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए कांग्रेस के अलावा अब कोई विकल्प शेष नहीं है। इसलिए जनता का कांग्रेस को लगातार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की बात कही। भ्रमण के दौरान कुंजवाल के साथ दीवान सतवाल, पूरन बिष्ट, रमेश मेलकानी, प्रशांत भैंसोड़ा, चंदन बोरा आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-फर्जी मेजर बनकर युवतियों को फंसाता था 20 वर्षीय युवक -देहरादून की एक दर्जन से अधिक युवतियां बनीं शिकार
uttarakhand-कृषि यंत्र पर सब्सिडी का झांसा देकर महिला किसान से लाखों की ठगी, पांच पर मुकदमा