सर्पदंश से जसपुर की महिला की मौत
हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर के जसपुर निवासी महिला को सांप ने डस लिया। उसे एसटीएच रेफर किया, यहां उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
ऊधम सिंह नगर की जसपुर निवासी 40 वर्षीय दयावती को 12 मार्च को घर पर ही सांप ने डस लिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एसटीएच रेफर किया गया। यहां गुरुवार को महिला ने दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई