अभी देर रात रीठासाहिब जाने वाली बस सड़क में पलटी, यात्रियों में मची चीख-पुकार, कई घायल

खबर शेयर करें 👉

रविवार देर रात बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार आ रहा है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से सूचना के अनुसार देर रात लगभग 10:00 बजे के आसपास धौंन से एक किलोमीटर आगे रीठासाहिब जाने वाली बस सड़क में पलट गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-ओवरटेक के दौरान पलटा ऑटो, बीकॉम छात्रा की मौत -अज्ञात चालक पर मुकदमा

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार यात्री घायल बताए जा रहे हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बस में लगभग 50 से 60 के बीच यात्री बताए जा रहे हैं। कुछ गंभीर घायल है उन्हें तथा अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। वहीं यात्रियों को जिला मुख्यालय लाया जा रहा है और उनकी रैन बसेरा गौरलचौड़ में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119