काली, रामगंगा, धौली,गोरी नदी ने पार किया चेतावनी निशान, आवाजाही न करने की अपील
पिथौरागढ़। जनपद के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद सभी नदियां उफान पर बह रही हैं। जिले में काली, रामगंगा, धौली,गोरी नदी ने चेतावनी निशान पार कर लिया है। जिसके बाद नदी किनारे की आबादी को सतर्क रहने को कहा गया है। प्रशासन के स्तर से अलर्ट जारी कर लोगों को खतरे वाले मकानों में न जाने को कहा गया है।
थल में रामगंगा चेतावनी निशान से 0.4 मीटर उपर बह रही है।गोरी गंगा जौलजीबी, बंगापानी में प्रचंड प्रवाह पर बह रही है। चेतावनी निशान से इन नदियों के 0.4 मीटर पर बहने से नदी किनारे रह रहे लोग डरे हुए हैं।राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के सुनील कुमार सिंह ने चेतावनी जारी करते होते हुए सभी को सजग किया है। इधर डीएम रीना जोशी ने लोगों से नदी किनारे आवाजाही न करने की अपील की। उन्होंने पुलिस, राजस्व व एसएसबी को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


24 अक्टूबर को देहरादून में शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच, नैनीताल जिले के स्कूलों में सामूहिक अवकाश का ऐलान
भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देगा वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन -कागोशिमा के गवर्नर से हुई अहम मुलाकात
हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा CGHS वेलनेस सेंटर -भवन का नवीनीकरण पूरा
आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक
नैनीताल में पांच लोग जिला बदर -अवैध शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर कार्रवाई