मुनस्यारी में बारिश से आवासीय भवन जमींदोज

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। तहसील के गांव समकोट में भारी बारिश के कारण आवासीय भवन जमींदोज हो गया। पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों के यहां शरण ली है। रविवार रात में गांव समकोट में भार बारिश के कारण चंचल सिंह का आवासीय भवन जमींदोज हो गया। इससे भवन के अंदर रखा सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि भवन ध्वस्त होते समय अंदर कोई नहीं था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ब्रेकअप के बाद AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर पूर्व प्रेमिकाओं को कर रहे ब्लैकमेल -कुमाऊं में 3-4 मामले आए सामने

वहीं क्षेत्र के बांसगबड़ में भी बारिश से एक घर की छत में मलबा आ गिरा। बांसबगड़ के खेताली तोक में भूस्खलन से आशा कार्यकर्ता हेमा आर्या के मकान को खतरा हो गया है। सोमवार को पीड़ित ने बताया कि बीती रात्रि अपने परिवार के साथ घर में रह रहे थे। अचानक भूस्खलन की आवाज से उनकी नींद खुल गई। बताया कि बारिश से घर के पीछे भूस्खलन होने से मकान की छत में काफी मलबा आ गया। पीड़ित परिवारों ने शासन से मुआवजे की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत -पति-पत्नी समेत तीन मासूमों ने गंवाई जान
Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119