अल्मोड़ा कप्तान के कुशल नेतृत्व का कमाल, नौकरी लगाने के नाम पर दो करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
–4 जिलों मे वांटेड था ₹2,500 का इनामी अभियुक्त
श्री प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले वांटेड अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष दन्या को निर्देशित किया गया था।
श्री विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार व पुलिस बल द्वारा वांटेड अभियुक्त रितेश पाण्डेय की धरपकड़ के लिए ठोस सुरागरसी पतारसी शुरू की गई।
पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम की मदद लेते हुए अथक प्रयासों से दिनांक 8 दिसंबर 2022 को वांटेड रितेश पाण्डेय को शास्त्री नगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त रितेश पाण्डेय पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डेय निवासी- जेल रोड हल्द्वानी जिला नैनीताल 04 जनपदों ऊधमसिहनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा व बागेश्वर से कुल 14 अभियोगों में वांछित चल रहा था, अभियुक्त द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लगभग 2 करोड़ की धोखाधड़ी की गई थी, अभियुक्त 2,500 रु0 का ईनामी गैगस्टर है, जो 5 महीनों से फरार चल रहा था।
अभियुक्त रितेश पाण्डेय के विरुद्ध 14 अभियोग दर्ज है
- Fir no-14/22 धारा 420 ipc थाना दन्या अल्मोड़ा
- Fir no 20/22 धारा 420 IPC थाना लमगड़ा अल्मोड़ा
- Fir no 263/2022 धारा 420 ipc थाना काशीपुर
- Fir no- 134/2022 धारा 420 ipc थाना रामनगर
- Fir no-102/2022 धारा 420 ipc थाना मुखानी-
- Fir no- 297/2022 धारा 2/3 गैगस्टर थाना मुखानी
- Fir no – 18/2022 धारा 420 ipc थाम मल्ली ताल
- Fir no – 191/2022 धारा 420 ipc थाना मुखानी
- Fir no- 192/2022 धारा 420 ipc थाना मुखानी
- Fir no-193/2022 धारा 420 ipc थाना मुखानी
- Fir no – 197/2022 धारा 504/506 ipc थाना मुखानी
- Fir no – 59/2022 धारा 420 ipc थाना काठगोदाम
- Fir no 01/22 धारा 420/120B IPC राजस्व क्षेत्र बैजनाथ बागेश्वर
- Fir no 02/22 धारा 420/120B IPC राजस्व क्षेत्र बैजनाथ बागेश्वर
पुलिस टीम – - थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार
- कानि0 सुरेन्द्र सिंह नेगी-थाना दन्या
- कानि0 प्रेम सिंह-थाना दन्या
- कानि0 इन्द्र कुमार -सर्विलांस सैल
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश