काशीपुर के छात्र की भिकियासैंण में डूबने से मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जसपुरखुर्द नीझड़ा, साकेत विहार निवासी इंजीनियर के छात्र की भिकियासैंण में रामगंगा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। उसके शव का रानीखेत में पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसे को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। साकेत विहार, जसपुरखुर्द निवासी चंद्र प्रकाश भदोला असम राइफल्स में कार्यरत हैं। वर्तमान में वह मणिपुर में तैनात हैं। परिवार में पत्नी अनिता भदोला के अलावा दो पुत्रियां और एक पुत्र विशाल था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...मोटाहल्दू की श्रद्धा का जलवा -चार स्वर्ण जीतकर बनीं सीबीएसई नॉर्थ जोन की व्यक्तिगत चैंपियन

विशाल ने पिछले साल द्वाराहाट स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लिया था। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ काशीपुर आ रहा था। भिकियासैंण पहुंचने पर उन्हें आगे की सवारी नहीं मिली। इस पर सभी दोस्त नदी में नहाने के लिए चले गए। इस दौरान विशाल गहरे पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। उसके शव का रानीखेत में पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के परिजन और परिचित उसका शव लेने के लिए रानीखेत गए हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119