UK-दहेज में कार नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट -देवर से संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप
-हल्द्वानी में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बनभूलपुरा पुलिस ने शुरू की जांच
हल्द्वानी। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर जबरन तीन तलाक दिलवाने और देवर के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2026 में हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुर, सास और जेठ दहेज में कार लाने की मांग को लेकर उसे ताने देने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा।
महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसे जबरन तीन तलाक दिलवाया और देवर के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसका विरोध करने पर पति ने भी उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता के अनुसार, दोबारा ससुराल लौटने पर भी उस पर देवर के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया।
बताया गया है कि पीड़िता ने इस मामले में अगस्त में पुलिस को तहरीर दी थी। बनभूलपुरा थाना प्रभारी डीएस फर्त्याल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा -इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
UK-पार्सल छुड़ाने के नाम पर साइबर ठगी, हेल्थ सेंटर संचालक से 2.48 लाख रुपये हड़पे