UK-कपकोट में खाई के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के खाईबगड़ पुल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय नवीन मतौलिया के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुछ महिलाएं घास लेने के लिए जंगल जा रही थीं। इसी दौरान उन्हें नदी किनारे एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। महिलाओं ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

कपकोट पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नवीन मतौलिया पुत्र हरीश मतौलिया, निवासी ग्राम पंचायत तिमला बगड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा -इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील

युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119