कैटरिंग कारोबारी की गला दबाकर हत्या पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी: बरेली रोड होंडा शोरूम के सामने कैटरिंग कारोबारी सोनू गुप्ता की गला घोंटकर हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवा व्यापारी की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।रविवार की प्रात ग्रामीणों ने दिलशाद के बगीचे में बरेली रोड होंडा शोरूम के सामने कैटरिंग कारोबारी सोनू गुप्ता उम्र 38 वर्ष का शव देखा। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। आनन – फानन में ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद बनभूलपुरा पुलिस व एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा फिंगर फ्रिंट लेने के साथ ही आवश्यक बिंदु पर जांच की। मामला प्रथम दृष्टया गला घोटकर हत्या करने का प्रतीत हो रहा है। युवक की मौत से जहां क्षेत्र में दहशत है वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक की माँ शकुंतला देवी व पत्नी रजनी का रो – रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मृतक सोनू गुप्ता हलवाई का काम करता था। वह तीन भाई में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पति पत्नी का झगड़ा भी हुआ था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल