खटीमा पावर हाउस के पास शारदा नहर में गिरी कार, एक महिला व तीन बच्चों की मौत
खटीमा। गुरुवार देर रात्रि खटीमा में बड़ा हादसा हो गया। लोहियाहेड पावर हाउस के पास शारदा नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में कार चालक, एक महिला सहित तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात शव कार से बाहर निकाले।
जानकारी के मुताबिक नगरा तराई निवासी मोहन सिंह धामी की कार नहर में घुस गई। हादसे में लोहिया हेड पावर हाउस में कार्यरत महिला द्रोपदी चंद, उसकी 7 सात की बेटी ज्योति, द्रोपदी के भाई अंजनिया निवासी मोहन चंद की 7 वर्षीय पुत्री दीपिका, 12 वर्षीय पुत्र सोनू की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। इधर, इस हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग