29 मई को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में लगेगा रोजगार मेला

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रयासों से आगामी 29 मई सोमवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनी क्वेस्कॉर्प द्वारा विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए बेरोजगार युवकों के चयन किए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि देश भर की विभिन्न कंपनियां 500 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने युवाओं से इस भर्ती मेले में पहुंचकर अपने लिए रोजगार के अवसर तलाशने की अपील की है। भट्ट ने बताया कि 29 मई को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित इस रोजगार मेले में भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला

रोजगार मेले में दसवीं, बारहवीं, स्नातक, परास्नातक, बीबीए, एमबीए, बीटेक, पैरामेडिकल तथा आईटीआई उत्तीर्ण एवं अन्य तकनीकी योग्य धारक जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष की होगी अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई

उन्होंने बताया कि लगभग 500 लोगों को रोजगार इस रोजगार मेले के माध्यम से दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119