निर्धारित आयु से पहले नहीं करेंगे बेटियों का विवाह

खबर शेयर करें 👉


पिथौरागढ़। नगर के सिमलगैर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीमा खत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को बेटियों के महत्व से अवगत कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा

कहा कि आज बेटियां, बेटों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कामयाबी की नई कहानियां लिख रही हैं।उन्होंने महिलाओं को बेटियों के कम उम्र में विवाह करने से होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। सुपरवाइजर रेखा सौन ने महिलाओं को शपथ भी दिलाई। इस दौरान महिलाओं ने सरकार की ओर से निर्धारित आयु पर ही बेटियों का विवाह करने का संकल्प लिया। यहां सहायिका कंचना, सिमरन, शब्बेनूर, महीना, साक्षी, नैना, कुमारी प्रिया, नीतिका, निधि, रोजी आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119