मर्चेंट नेवी जवान की पत्नी का फंदे पर लटका मिला शव

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले मर्चेंट नेवी जवान की पत्नी का शव बुधवार की देर रात कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन महिला को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल लेकर गए, जहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस की शुरुआती छानबीन में महिला के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

मुखानी पुलिस के मुताबिक तल्ली बमौरी स्थित सनलाइट एनक्लेव फेज-2 निवासी दीपक सिंह कठायत मर्चेंट नेवी में तैनात हैं। वह छुट्टी पर घर आए हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार की देर रात दीपक की पत्नी 43 वर्षीय मीना कठायत को कमरे में फांसी के फंसे पर लटका खुद दीपक ने ही देखा था। मौके पर परिजनों को बुलाया और महिला को उतारकर क्षेत्र के ही निजी अस्पताल ले गए। जब डॉक्टरों ने मृत घोषित का दिया। इसके बाद एसटीएच लेकर गए। यहां भी डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। एसओ पंकज जोशी ने बताया कि जब परिजनों से बातचीत की तो पता चला कि मीना पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान थी। उसका इलाज भी चल रहा था। महिला के दो बेटे हैं। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119