नैनीताल जा रही कार खाई में गिरी:-पति,पत्नी की मौत

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में एक कार गहरी खाई में जा गिरी जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि कार नैनीताल आ रही थी लेकिन मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर पहले वह दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी दुर्घटना में कार सवार युवा पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद दुर्घटना की सूचना मिलने पर तल्लीताल थाना पुलिस एसडीआरएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंची और बल्दियाखान से करीब डेढ़ किलोमीटर नैनीताल की ओर से करीब 400-500 मीटर गहराई में गिरी वैन्यू कार संख्या यूके06बीए4993 तक पहुंची। कार में एक महिला और पुरुष मृत अवस्था में मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें मृतक की पहचान प्रपत्रों से नॉरीन खान (26) निवासी विसारत गंज बरेली व मो. इजहार खान (32) ग्राम ड्योढ़ी नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई। तल्लीताल थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि मृतकों की पहचान पति-पत्नी के रूप में भी हुई हैं। पुलिस एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर शवों को सड़क तक पहुंचा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119