राष्ट्रीय ध्वज फहराने चलाया जागरूकता अभियान-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के विद्यार्थियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने हेतु शनिवार 13 अगस्त को आर्मी स्कूल से खुखरी गेट तक 22 राजपूत बटालियन के जवानों के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए और तिरंगा लिए हुए प्रभात फेरी निकाली।
राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आर्मी स्कूल में पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता , निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश