पड़ोसी ने कर्ज वापसी के लिए बनाया दबाव तो कर्जदार ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता में पड़ोसी ने कर्ज वापसी करने को कहा तो कर्जदार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसे गंभीर अवस्था में एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के विकासपुरी द्वितीय खैरानी निवासी दीपा रावत पत्नी प्रबल रावत ने कोतवाली में तहरीर देते कहा कि उसके पति प्रबल रावत ने लगभग तीन वर्ष पूर्व निजी परेशानियों के चलते एक लाख रुपया अपने पड़ोसी नवीन सिंह दानू से ब्याज पर लिया था, पीडि़ता ने बताया कि तीन महीने बाद उसके पति ने स्वयं का एक ट्रक नवीन दानू को बेच दिया। कुछ समय बाद उसके पति ने अपनी जमीन नवीन को बेच दी। जिसके एवज में दो लाख रुपए बयाना नवीन से ले लिया। बाद में उसके पति ने नवीन का पूरा हिसाब कर दिया, परंतु इसके बावजूद भी आरोपी नवीन दानू उसके पति को बार-बार परेशान करते हुए और पैसा एवं ब्याज देने की बात कह रहा है।
जिससे तंग आकर उसके पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया है। जिन्हें गम्भीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहर खाने से पहले पीडि़त युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। पीडि़ता ने कोतवाली पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि उन्होंने पीडि़त पक्ष की बात सुनी है, दूसरे पक्ष से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग