ट्रेन में चोरी का फरार नेपाली आरोपी तल्लीताल से गिरफ्तार
हल्द्वानी। जीआरपी ने ट्रेन में चोरी करने के आरोप में नेपाल के रहने वाले एक व्यक्ति को तल्लीताल से गिरफ्तार किया है। कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की। जीआरपी थाना प्रभारी नरेश कोहली ने बताया कि वर्ष 2022 में जीआरपी काठगोदाम में ट्रेन में चोरी हुई थी। जांच में पता चला आरोपी मूल रूप से नेपाल के कलिकोट करनाली आंचल जिला स्थित छाबड़ी गांव निवासी विनोद उपाध्याय निकला है।
एक साल से फरार होने के चलते कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। जीआरपी टीम ने तलाश किया तो बुधवार की रात आरोपी को तल्लीताल स्थित चीनाखान स्थित मकान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वहां किराये पर रह रहा था। कोर्ट के आदेश पर उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। टीम में एसआई जीआरपी आनंद गिरी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार टम्टा व अन्य लोग शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग