न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 83 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में अजेय बढत बनाई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हैमिल्टन, दो अप्रैल। बेन सीयर्स के पांच विकेट के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 208 रन पर आउट करके दूसरा एक दिवसीय क्रिकेट मैच 84 रन से जीत लिया और तीन मैचों की श्रृंखला में 2 . 0 की अजेय बढत भी बना ली। पाकिस्तान के लिये फहीम अशरफ ने सर्वाधिक 73 रन बनाये और नौवे विकेट के लिये नसीम शाह के साथ 60 रन की साझेदारी भी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा -बोले- ‘मेरी वजह से भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष कमजोर न हो’

नसीम ने 51 रन बनाये । दोनों का यह पहला वनडे अर्धशतक है । पाकिस्तानी टीम41 .2 ओवर में आउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिये विल ओराउरकी ने पहले छह ओवर में आठ रन देकर एक विकेट लिया । उनकी गेंद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान को दो बार लगी। इसके बाद हारिस रऊफ को भी उनका बाउंसर हेलमेट पर लगा। रऊफ कनकशन टेस्ट में नाकाम रहकर रिटायर्ड हर्ट हो गए और नसीम ने उनकी जगह ली। वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सीयर्स ने पांच विकेट लिये जबकि जैकब डफी को तीन विकेट मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाबा रामदेव का ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ वीडियो वायरल -बंद नाक-खांसी में राहत का दावा, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

इससे पहले न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 292 रन बनाये जिसमें मिच हे ने 99 रन का योगदान दिया । उन्होंने पारी के आखरी ओवर में दो छक्कों और दो चौकों के साथ 22 रन निकाले लेकिन शतक से एक रन से चूक गए।न्यूजीलैंड ने नेपियर में पहला मैच 73 रन से जीता था। तीसरा मैच शनिवार को माउंट माउंगानुइ में शनिवार को खेला जायेगा ।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा -बोले- ‘मेरी वजह से भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष कमजोर न हो’
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119