लो अब गैस सिलेंडर और हुआ महंगा, कितनी हुई बढ़ोतरी देखें
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में सात रुपये का इजाफा किया है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं।
इंडियन ऑयल के वेबसाइट के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1,773 रुपये से बढक़र 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1882.50 रुपये हो गया। यह पहले 1875.50 रुपये था। मुंबई में इसकी कीमत 1732 रुपये और चेन्नई में 1944 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।
उल्लेखनीय है कि कंपनियों ने जून में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में जून में 83 रुपये और मई में 172 रुपये की कटौती की थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग