एक लाख सत्तर हजार रुपये की नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार-
कुंडा/काशीपुर। काशीपुर के कुंडा थाना पुलिस ने हजारों की संख्या में नशे की गोलियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने अपने कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि काशीपुर सीओ वीर सिंह के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई।
उन्होंने बताया कि अवैध नशे के कारोबारियों की सुरागरसी के दौरान कुंडा थाना प्रभारी ने मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर अस्पताल के फ्लाई ओवर के पास से रात्रि सवा दस बजे मोटर साइकिल सवार मो. आसिफ 33 वर्ष पुत्र मौ. उमर, निवासी ग्राम बेरखेड़ा थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर को धर दबोचा। पुलिस को उसके पास से नशे के लिये इस्तेमाल होने वाली 9072 गोलियां बरामद हुई। पुलिस को पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अधिक लाभ कमाने के लालच में इन गोलियों को बिजनौर से नशेडिय़ों को काशीपुर में बेचने के लिए लाया था। बरामद गोलियों की कीमत करीब एक लाख 70 हजार रुपए बताई गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग