15 मई से 15 जून तक अपने संसदीय क्षेत्रों का दौरा जरूर करें सांसद : मोदी
नई दिल्ली 28 मार्च। संसद से लेकर सडक़ तक कांग्रेस और अन्य तमाम विरोधी दलों की तरफ से राजनीतिक हमलों का सामना कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में सभी सांसदों और नेताओं से कड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वाहन किया है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को संसद भवन परिसर में हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा जितनी तेजी से आगे बढ़ती जाएगी, चुनावों में जैसे-जैसे और जितनी तेजी से जीत हासिल करती जाएगी, विपक्षी दलों की तरफ से भाजपा के ऊपर हमला उतना ही ज्यादा तेज होता जाएगा। इसलिए सभी को एक कड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए।
प्रधानमंत्री के इस आह्वान को विपक्षी दलों की एकता की मुहिम के मद्देनजर आगामी चुनावों खासकर 2024 के लोक सभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने, सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी को लोगों तक पहुंचाने के साथ ही गैर राजनीतिक कार्यों एवं अभियानों में भी बढ़-चढक़र शामिल होने को कहा है।
प्रधानमंत्री मोदी के इस निर्देश को सांसदों के लिए एक चेतावनी के तौर पर भी बताया जा रहा है कि लोक सभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दीजिए अन्यथा चुनाव जीतने के लिए पार्टी को उनके विकल्प पर विचार करना पड़ सकता है।
भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के सभी सांसदों को केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को देश की जनता तक पहुंचाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में एक महीने तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
संसदीय दल की बैठक की जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को 15 मई से 15 जून यानी एक महीने तक केंद्र सरकार द्वारा 9 साल के कार्यकाल के दौरान चलाई गई योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात का उदाहरण देते हुए धरती बचाओ, धरती मां पुकार रही है जैसे गैर राजनीतिक कार्यक्रमों से भी सभी सांसदों को जुडऩे का आह्वान किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग