अल्मोड़ा में पुलिसकर्मी का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
अल्मोड़ा। शनिवार सायं को कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र के लिंक रोड थपलिया स्थित होंडा शोरूम के पास एक पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार शव की पहचान हेड कांस्टेबल अनिल रावत उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई है, जो ग्राम मेहनार बुंगा, जनपद बागेश्वर के निवासी थे।
हाल ही में उनका स्थानांतरण उधमसिंह नगर से अल्मोड़ा हुआ था और वर्तमान में उनकी नियुक्ति बागेश्वर में थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया गया है। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की तहकीकात की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा