भीमताल झील में आत्महत्या के लिए कूदी युवती को पुलिस ने बचाया
हल्द्वानी। शुक्रवार को थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा अपने सरकारी वाहन में चालक मनोज पन्त व उननिरीक्षक गगनदीप सिंह के साथ क्षेत्र में चैकिंग को तल्लीताल से पहले हल्द्वानी रोड की ओर जा रहे थे कि चेकिंग के दौरान उन्होंने अचानक देखा कि एक युवती जो भीमताल झील के किनारे लगे पेड़ पर चढ़ी थी, एकाएक पेड़ से झील में कूद गई। जिसे तत्काल पुलिस टीम ने रस्सी की सहायता से झील से बाहर सुरक्षित निकाला।

तत्पश्चात थाने से एक महिला पुलिस कर्मी को मौके पर बुलवाकर उस युवती को थाना भीमताल भिजवाया। युवती से पूछताछ की गई तो उसने बताया गया कि उसके पिता ने किसी बात पर उसे डांटा गया था, जिस कारण उसने घर से गुस्सा होकर भीमताल झील में कूद कर जान देने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस ने बचा लिया। युवती को काउंसलिंग कराकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया माल बरामद
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर मंथन
बेरीपड़ाव में गणेश महोत्सव का उत्साह चरम पर -आज लोकगायिका खुशी जोशी देंगी प्रस्तुति
उत्तराखंड : ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी से 26 वर्षीय युवक की मौत -स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, राम माधव बने उत्तराखंड प्रभारी