उत्तराखंड : रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया माल बरामद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने की घटना का बनभूलपुरा पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया पर्स, नगदी और अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को ग्राम लूँगड़, थाना खनस्यु निवासी जय सिंह मेहता ने कोतवाली बनभूलपुरा में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में 2,200 रुपये नकद समेत अन्य सामान रखा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां

मामले की गंभीरता को देखते हुए बनभूलपुरा पुलिस ने FIR संख्या 158/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनोज यादव को सौंपी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

घटना के शीघ्र खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने सुराग जुटाते हुए वोल्गा होटल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में छीना गया माल भी बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. तनुज उर्फ रौनक उर्फ नोना (19) पुत्र यशपाल आर्य, निवासी कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड नंबर 12, राजपुरा, हल्द्वानी।
  2. अभय सिंह (19) पुत्र बबलू सिंह, निवासी कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड नंबर 12, राजपुरा, हल्द्वानी।
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गौलापार की छह दुग्ध समितियों ने खरीदा 2.50 करोड़ का दूध, 22 लाख बोनस बांटा

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को बरामद माल सहित गिरफ्तार किया गया है। उन्हें गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल मोहम्मद अतहर शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119