भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, राम माधव बने उत्तराखंड प्रभारी

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा की गई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

सबसे अहम बदलावों में उत्तराखंड में राम माधव को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अरविंद मेनन और सांसद बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। राम माधव इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। उत्तराखंड में यह बदलाव 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी से 26 वर्षीय युवक की मौत -स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप

पार्टी ने उत्तर प्रदेश का प्रभारी विनोद तावड़े को बनाया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं गुजरात का प्रभार तरुण चुघ को दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत, चालक हिरासत में

हरियाणा और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सौंपी गई है। बिहार का प्रभारी हरीश द्विवेदी, दिल्ली का प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे, राजस्थान का प्रभारी संजय भाटिया और महाराष्ट्र का प्रभारी बैजयंत जय पांडा को बनाया गया है।

जम्मू-कश्मीर और पंजाब का प्रभार सतीश पूनिया को दिया गया है। पश्चिम बंगाल और तेलंगाना की जिम्मेदारी सुनील बंसल को मिली है। तमिलनाडु के साथ उत्तराखंड का प्रभार भी राम माधव को सौंपा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत, चालक हिरासत में

भाजपा ने राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ सांसदों और संगठन में अनुभव रखने वाले नेताओं को भी नई भूमिकाएं दी हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में कुल 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्तियों की जानकारी दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119