उत्तराखंड : ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी से 26 वर्षीय युवक की मौत -स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित बीमारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। परिजनों ने समय पर समुचित उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार कैलाखान निवासी अमन सोनकर (26) ज्योलीकोट क्षेत्र में ठेकेदार के साथ रहकर मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक रक्षाबंधन पर घर आने के बाद उसे बुखार की शिकायत हुई। इसके बाद उसने ज्योलीकोट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत, चालक हिरासत में

बताया गया कि इसके बाद अमन की तबीयत लगातार बिगड़ती गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर समुचित उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी हालत गंभीर होती चली गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, राम माधव बने उत्तराखंड प्रभारी

अमन की मौत के बाद क्षेत्र में जलजनित बीमारियों को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है। ज्योलीकोट क्षेत्र में पिछले कुछ समय से उल्टी-दस्त, बुखार और पीलिया समेत जलजनित बीमारियों के मामले सामने आ रहे हैं। क्षेत्र में इससे पहले भी बीमारी के चलते मौतें होने की बात सामने आई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, राम माधव बने उत्तराखंड प्रभारी

स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में जांच, निगरानी और जागरूकता अभियान चला रही हैं। हालांकि, युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य सेवाओं और उपचार व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119