पुलिस ने पिकअप वाहन में सवारियां ढोते पकड़ा -ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू
अल्मोड़ा। जनपद के भतरौजखान क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले एक लापरवाह चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। पिकअप वाहन में 17 सवारियों को बैठाकर उनकी जान जोखिम में डालने के मामले में भतरौजखान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोर्ट चालान किया और चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशों पर रविवार को भतरौजखान थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में और चौकी भिकियासैंण के प्रभारी उपनिरीक्षक संजय जोशी द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान एक पिकअप चालक वाहन में 17 सवारियों को बैठाकर यातायात नियमों का घोर उल्लंघन करते पाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। सवारियों को अन्य वाहन की व्यवस्था कर उनके गंतव्य तक भेजा गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर घटगढ़ के पास पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, 12 घायल
रानीखेत में आग से स्कूटी जलकर राख, बाइक भी क्षतिग्रस्त
दुर्घटना अपडेट : नैनी-जागेश्वर में भीषण सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : पिता को विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल करने का पूरा अधिकार