गर्भवती युवती ने कराया प्रेमी पर दुष्कर्म का केस
देहरादून। तीन महीने की गर्भवती युवती ने प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर दी।
कहा कि वह सिराज निवासी भगत सिंह कॉलोनी, रायपुर को पिछले तीन साल से जानती है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने कई बार पीड़िता के साथ शरीरिक संबंध बनाए। अभी वह तीन महीने की गर्भवती है। आरोप है कि अब शादी नहीं कर रहा है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस के मुताबिक पीड़िता और आरोपी युवक अलग-अलग समुदाय से हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन
UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत