हल्द्वानी में मनाया गया एनडी तिवारी का 101वां जन्मदिवस -विकास में योगदान को किया याद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का 101वां जन्मदिवस शनिवार को उत्तराखंड चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति, कुमाऊं मंडल की ओर से मनाया गया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने एनडी तिवारी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष डॉ. हरीश पाल के आह्वान पर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. पाल ने कहा कि नारायण दत्त तिवारी ने उत्तराखंड के विकास की मजबूत नींव रखी। उनका कार्यकाल राज्य के विकास की दृष्टि से स्वर्णिम काल रहा। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से तिवारी के बेहतर संबंधों के चलते उत्तराखंड को विशेष आर्थिक पैकेज मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खड़िया खदानें खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

डॉ. पाल ने कहा कि तिवारी ने सिडकुल के माध्यम से पंतनगर, हरिद्वार और सेलाकुई में बड़े औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिली और बड़ी संख्या में लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत -पति-पत्नी समेत तीन मासूमों ने गंवाई जान

उन्होंने कहा कि एनडी तिवारी के कार्यकाल में विधानसभा, सचिवालय सहित राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी संस्थानों और डिग्री कॉलेजों का विस्तार कर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के प्रयास किए गए। उन्होंने हल्द्वानी मंडी समिति की स्थापना में भी तिवारी के योगदान का उल्लेख किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली

कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह खनवाल, कमल जोशी, पवन अर्पित पाल, मनोज कुमार, चंदू दरम्वाल, पीसी दानी, डीएन जोशी, दीप चंद्र जोशी, किरन डालाकोटी, अभिषेक सैनी, कुणाल बिष्ट और कपिल पांडे सहित कई लोगों ने एनडी तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119