UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर में एसबीआई के सामने देर रात एक अनियंत्रित तेल टैंकर सड़क किनारे स्थित क्लीनिक में जा घुसा। हादसे में क्लीनिक समेत आसपास की दो अन्य दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। टैंकर की चपेट में आने से बाहर खड़ी स्कूटी बुरी तरह कुचल गई, जबकि एक कार को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि टैंकर खाली था, जिससे आग लगने जैसी बड़ी दुर्घटना का खतरा टल गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खड़िया खदानें खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, देर रात टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित क्लीनिक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्लीनिक के साथ आसपास की दो अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, बाहर खड़ी स्कूटी टैंकर के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक कार भी टैंकर की चपेट में आ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बड़ी राहत: अमृतपुर बाईपास पर फिर दौड़ेंगी गाड़ियां -हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण शुरू

खाली टैंकर होने से टला बड़ा खतरा

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि टैंकर खाली था। ऐसे में ज्वलनशील ईंधन के कारण आग लगने जैसी गंभीर घटना की आशंका नहीं रही। देर रात हादसा होने के कारण दुकानों के आसपास लोगों की आवाजाही भी कम थी, जिससे किसी बड़े जनहानि की आशंका टल गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान हादसा -खरदूषण बने युवक की गर्दन में लगी तलवार

स्थानीय स्तर पर हादसे को लेकर चर्चा रही कि यदि यही घटना दिन के समय होती, जब बाजार में लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे में हुए नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119