राज मिस्त्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम
लालकुआं। यहां निकटवर्ती क्षेत्र विकास कालोनी घोड़ानाला में परिवारिक कलह के चलते गले में मफरल से फंदा लगाकर राजमिस्त्री द्वारा आत्महत्या कर ली गई है उक्त घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने लोहे का दरवाजा तोड़कर उसे बचाने का प्रयास अवश्य किया, परंतु जब तक दरवाजा तोड़कर पुलिसकर्मियों ने उसे उतार अस्पताल पहुंचाया तब तक वह दम तोड़ चुका था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत विकास कालोनी घोड़ानाला बिन्दुखत्ता में रविवार की दोपहर परिवारिक कलह के चलते प्रेम सिंह पुत्र मंगल सिंह मूलनिवासी शक्ति फार्म उधम सिंह नगर मफलर का गले में फंदा लगाकर पंखे से लटक गया। सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में बंद लोहे के दरवाजे को मशीन की मदद से काटकर फंदे में लटके मिस्त्री को पंखे के कुंडे से नीचे उतारकर आनन फानन में 108 सेवा द्वारा हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेम सिंह की मौत के बाद उसकी पत्नी ममता का रो रो कर बुरा हाल है उसके दो नन्हे-मुन्ने बच्चे भी हैं घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रेम सिंह राजमिस्त्री का काम करता था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई