राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
एस आर चंद्रा
भिकियासैण।तहसील भिकियासैण के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
रविवार को आयोजित शिविर में सिविल जज न्यायिक मजिस्ट्रेट भिकियासैंण आदर्श त्रिपाठी ने बच्चों को साइबर अपराध के बारे में विस्तार पूर्वक बताया, और पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी आदि के विषय में बताकर जागरूक किया। उन्होने बच्चों से कहा कि वह देश का भविष्य हैं,उन्हें खेलकूद के साथ-साथ अपनी पढ़ाई में भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर पैरा लीगल वालंटियर हेमा पाण्डेय, प्रधानाचार्य राजकिशोर उनियाल, हरपाल सिंह, मनोज पलडिया, पंकज शाही, नंदन सिंह बिष्ट के सांथ ही सभी छात्र – छात्राऐं मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी