पुलिस के सत्यापन अभियान में 20 मकान मालिकों पर लगाया जुर्माना
रुद्रपुर। एसएसपी के निर्देश पर ट्रांजिट थाना पुलिस ने क्षेत्र में किरायेदारों व घरेलू नौकरों का सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 200 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जबकि 20 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया। रविवार को प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमों ने चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान घरों को चेक किया गया। साथ ही किराए पर रह रहे लोगों के सत्यापन चेक किए गए। इसके अलावा किरायेदारों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे दस्तावेजों को थाने के अभिलेखों से मिलान किया गया और संदिग्ध वाहनों को भी चेक किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग
UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज
गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई