दुःखद खबर गंगोलीहाट : मकान में आग लगने से वृद्ध महिला की जलकर मौत
गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूरी भामा गांव में देर शाम छह बजे तीन मंजिले मकान में आग लग गई। जिससे घर के अंदर एक वृद्ध महिला की जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भामा गांव में सोमवार देर शाम को अचानक तीन मंजिले मकान में आग लग गई। घर के अंदर मौजूद वृद्ध महिला अनुली देवी उम्र 70 वर्ष पत्नी स्व. बिशन सिंह की जलकर मौत हो गई। वृद्ध महिला का बेटा किशन खेतों में काम करने गया था। घर के अंदर अकेले वृद्ध महिला मौजूद थीं।
आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर एक घंटे से अधिक समय के बाद काबू पाया। आग से मकान का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया। साथ ही घर के अंदर रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी व पुलिस टीम भी गांव में पहुंची। पुलिस वृद्ध महिला का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजन की तैयारी की जा रही है। घटना से पूरा गांव सदमें में है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर