कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार को दिल्ली मेट्रो के छह प्रमुख स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश और निकास बंद रहेगा। हालांकि, इन स्टेशनों पर यात्रियों को मेट्रो बदलने की सुविधा मिलती रहेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, सुरक्षा कारणों से जनपथ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक और पटेल चौक मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा अस्थायी रूप से बंद की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी। परिस्थितियों के अनुसार आगे की जानकारी साझा की जाएगी। हालांकि, संबंधित सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

गौरतलब है कि कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की है। प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119