UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार
हल्द्वानी। हरिपुर जमन सिंह निवासी 30 वर्षीय ललिता पांडे के अचानक लापता होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। वह 9 अक्टूबर की सुबह अपने घर से मायके जाने के लिए निकली थीं, लेकिन वहां नहीं पहुंचीं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। वहीं, मां के घर लौटने की राह देख रहे उनके दो छोटे बच्चों का भी बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ललिता पांडे 9 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे घर से मायके के लिए रवाना हुई थीं। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह मायके नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।
परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन करने के साथ ही रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि महिला के आने-जाने के संबंध में कोई जानकारी मिल सके।
यह है लापता महिला का हुलिया
ललिता पांडे की उम्र 30 वर्ष, रंग गोरा और कद करीब पांच फुट बताया गया है। लापता होते समय उन्होंने गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए थे।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी ललिता पांडे के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देती हैं तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। परिजन उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं और उनकी तलाश में जुटे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग