राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गोष्ठी व भाषण प्रतियोगिता-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। राजकीय महाविद्यालय भतरोंजखान में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में प्रभारी प्राचार्य डॉ० शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य वक्ता डॉ० रश्मि शर्मा (प्रभारी मुख्य चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भतरोजखान, अल्मोडा) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ० राजूल त्रिपाठी, डॉ० ज्योति सती, दीपिका जोशी एवं नेहा भट्ट रहे।
कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रभारी प्राचार्य डॉ० शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया गया, जिसमें उन्होंने तम्बाकू एवं सामाजिक जीवन के बिखराव पर प्रकाश डाला । तत्पश्चात मुख्य वक्ता डॉ० रश्मि शर्मा के द्वारा तम्बाकू नियन्त्रण के उपायों के बारे में चर्चा की और राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ० रूपा यादव के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान प्रकाश चन्द्र (बी०ए० द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान चित्रा लखचौरा (बी० ए० तृतीय वर्ष) तृतीय स्थान सुनीता (बी० ए० प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिमरन (बी० प्रथम वर्ष),द्वितीय स्थान हिना (बी० ए० प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान आरजू आर्या (बी० ए० तृतीय वर्ष), ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ० शैलेन्द्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ० रूपा यादव, डॉ० केतकी तारा कुमम्या, डॉ० पूनम एवं महाविद्यालय स्टॉफ श्री सुशील कुमार, अरुण कुमार, रोहित रावत उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग